Monday, 17 September 2012

adhuri chahat

आज मै आप सभी को एक कहानी सुनाती हू ।एक  आम  कहानी ,जो  एक  आम  इंसान की आम ज़िन्दगी का हिस्सा थी ,लेकिन  वो दर्द ..........वो दर्द आम नही था ।तेज -तेज बहती हुई सर्द हवाएँ ,जो शरीर को अन्दर तक झकझोर  दें .खून को जमा दे ,,लेकिन फिर भी कही दूर पहाड़ के उस कोने पर खड़ा होकर कोई रोता ही जा रहा था ......रोता ही जा रहा था ,उसके आँखों से गिरता हुआ हर एक आंसू उन सर्द बादलों को भिगो दे रहा था ।हर एक वो शब्द जो उस के दिल से निकल रहा था ........कही दूर उन बेज़ा नदियों में भी हलचल पैदा कर रहा था ।जब मैने उसे  देखा .....तो ऐसा लगा ....ऐसा लगा जैसे समय ठहर गया हैं ,उसकी ज़िन्दगी में ,,,सब बेहद आगे निकल गए और वो ऊचाई पर पहुच कर भी वही अकेला तन्हा खड़ा रह गया ।जब मैने जाना ,,तो पता चला कि ज़िन्दगी ने एक घिनोना मजाक किया था उसके साथ ...।उसे एक ऐसा ख़वाब टूटने का दर्द दिया ,जो उन आँखों ने कभी देखा ही नही ।एक ऐसा ख़वाब जो किसी और की आँखों ने देखा था ,लेकिन उसके टूटने का असर जाने कितनी ज़िन्दगी पर हुआ ।वो ऐसा खवाब था ,,जो उस लड़के  की ज़िन्दगी के साथ बढता ही चला गया .....लेकिन वो ...वो लड़का पूरी तरह  बेखबर था ....इन खवाबो और हक़ीकत की दुनिया से ।उन खवाबो में खामोश चाहत थी .....उसके लिये किसी की ।उस बेजुबा प्यार ने तभी जन्म ले लिया था ,जब ये दिल खवाबो और हक़ीकत  के बीच अंतर करना भी नही सीख पाता इसलिए इस प्यार को भी पहेले दोस्ती  का ही नाम मिला ......एक बेहद ही गहरी दोस्ती ..जिसने ज़िन्दगी को बेहद ही आसान  बना दिया ।लेकिन पता ही नही चला उस लड़की को की कब वो दोस्ती खामोश चाहत में बदल गई पर उस लड़की ने कभी उस ख़वाब को हक़ीकत बनने ही नही दिया ,,शायद इस डर से कि कही ये चाहत दोस्ती के उन लम्हों को तबाह ना कर दे ,जिनकी कीमत दुनिया की कोई दौलत नही चुका सकती ।
                      पर दूर आसमान में तेज -तेज बहती उन हवाओ ने कुछ और ही सोच  रखा था ।उन कोरे बादलों पर किसी के दर्द की कहानी लिखी जा चुकी थी ,जिसे कोई नही बदल सकता था ...कोई नही ।
                                           अचानक से वो आँखे जिन्होंने उस ख्वाब को पनाह दी ,वो बेजा होने लगी ,,,पता चला कि किसी ऐसी बीमारी ने उस खुबसूरत खवाब को जकड़ लिया था कि अब उसके टूटने के बाद ही अनवरत चलते इस दर्द का अंत होना तय था ।तब पता नही कैसे  ,,किस लम्हे में उस खामोश ,,बेजुबा चाहत को शब्द मिल गए ,,खोल  कर रख दिया उस लड़की ने अपने दिल को ,,उस लड़के के सामने ....हर एक लम्हा ,,हर एक पल कह सुनाया उस ने।सांसो की वो आखिरी कड़ी ,,आँखों में अधूरी चाहत का दर्द ,होठो पर वो टूटे हुए शब्द सब ने उस पाक मोब्ह्बत की गवाही दी।लेकिन वो आखिरी लम्हा ,वो आँखें ,वो ख़वाब .....उन सब ने किसी की ज़िन्दगी को इस कदर बदल दिया कि उस दर्द को लिखते लिखते यह कलम भी सूखने लगी ......वो दर्द उसी लड़के की जुबानी .....
                                                           तुम्हें  भूलने की औकात नही हैं मेरी ,
                                                           आँखे  बंद करने की देरी होती हैं बस ,
                                                            मैं मौत के आगोश से भी उठ खड़ा होंगा ,
                                                           अगर पायल की आहट होगी तेरी !!!!